टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ अतिक्रमण हटाने की मुहिम को लेकर चर्चाओं में गर्मा रही है जहां बीते रोज मोहनगढ़ तहसील ने स्वयं ग्राम पंचायत में पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया था ऐसा तहसीलदार का कहना था लेकिन वही सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि अतिक्रमण हटा ही नहीं है इसी मुद्दे को लेकर सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने 22 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन एक आवेदन जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा के नाम दिया है और ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है। पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज जो अतिक्रमा हटाने की मुहिम पंचायत में की गई थी वह पूरी तरह से महज खाना पूर्ति सी की गई है जबकि अतिक्रमण ज्यों का त्यों बरकरार है अतिक्रमण हटाते समय जहां विवाद भी हो गया था जिस कारण अतिक्रमण नहीं हट पाया और अतिक्रमण कारियों के द्वारा मेरे साथ धक्का मुक्की मारपीट की गई थी जिसको लेकर विवाद पनप गया जिसके चलते अतिक्रमण नहीं हट पाया सरपंच प्रतिनिधि ने कहा है कि पुलिस बल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटवाया जाए जहां सरपंच प्रतिनिधि ने अतिक्रमण को पूर्णतया हटाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है और इस संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ में जहां पंचायत द्वारा विकास कार्य कराए जाना है वहीं गांव के ही कुछ-एक लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसको अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शशि जैन कई बार मोहनगढ़ तहसील सहित मोहनगढ़ थाना जिला प्रशासन,राजस्व विभाग को पत्र दे चुकीं हैं और अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रयास कर रहीं हैं जहां बीते रोज ही अतिक्रमण हटाने की मुहिम भी चलाई गई लेकिन सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि अतिक्रमण नहीं हटा हालात जस के तस बने हुए हैं और शासकीय भूमि आज भी अतिक्रमण की चपेट में है।

