टीकमगढ़ । सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ भोपाल के निर्देश अनुसार सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ टीकमगढ़ की जिला इकाई के आगामी क्रियान्वयन को लेकर पदाधिकारियों का चुनाव महासंघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर कराया गया जिसमें 06 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए सभी चुने हुए पदाधिकारियों को सभी ने शुभकामनाएं दी और एक दूजे को मिठाई खिलाकर खुशियां जाया कीं। यह चुनाव निर्विरोध हुआ और निर्विरोध ही 06 पदाधिकारी समिति कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के संचालन को लेकर बनाए गए हैं महासंघ भोपाल की ओर से इसमें कृष्णकांत तिवारी निर्वाचन अधिकारी इस निर्वाचन के दौरान मौजूद रहे जिनकी मौजूदगी में 06 पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया जिसमें राजकुमार गौतम लार को फिर से जिला अध्यक्ष की कमान सौंपीं गई वहीं रामलाल तिवारी और अय्यूब खां को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया एवं राजकुमार दीक्षित को प्रदेश प्रतिनिधि एवं हरगोविंद यादव सचिव व यइदत्त श्रीवास्तव सेल्समेन यूनियन अध्यक्ष आदि पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। उल्लेखनीय है कि सहकारिता कर्मचारी महासंघ जिला इकाई का 24 नवंबर 2024 को निर्वाचन कराया गया जिसमें 06 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं यह चुनाव प्रदेश महासंघ की ओर से भेजे गए कृष्णकांत तिवारी निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में कराया गया कृष्णकांत तिवारी निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस को यह प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए तमाम जानकारी दी है।

