टीकमगढ़। महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में भाजपा को उपचुनाव में बंपर जीत मिली है जिसको लेकर जिला भाजपा द्वारा इसका बीते रोज जश्न मनाया गया एक दूजे को मिठाईयां बांटीं गई और खुशियां मनाई गई। वहीं इसी जीत को लेकर रविवार 24 नवंबर 2024 को नगर के स्थानीय कटरा बाजार में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री एवं नगर के वार्ड क्रमांक 06 के पूर्व पार्षद व भाजपा युवा नेता संतोष चौरसिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने चुनाव में जीत की खुशी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना का गुलदस्ता फूल माला देकर स्वागत सम्मान किया और एक दूजे को मिठाई खिलाई गई इस मौके पर सीनियर सिटीजन एवं भजन गायक वरिष्ठ पंडित जगदीश पुरोहित, जीडी मिश्रा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मदर वेग, बुंदेली लोकगीत गायक प्रकाश यादव प्रेमपुरा, हरीश सोनी ,गायक गोपाल यादव महाराजपुर, चंदू सोनी, विनोद कुमार सोनी, सहित तमाम मौजूद रहे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष को गुलदस्ता फटकार उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर खुशी बनाई गई एवं एक दूजे को मिठाई खिलाई गई भाजपा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री एवं नगर के वार्ड क्रमांक 06 के पूर्व पार्षद युवा भाजपा नेता संतोष चौरसिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि उपचुनाव में जीत को लेकर यह खुशी मनाई गई जहां भाजपा जिला अध्यक्ष का गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने भी सभी के साथ खुशियां मनाई और उन्होंने भी भाजपाइयों का सम्मान किया और जीत को लेकर कार्यकर्ता की मेहनत और भाजपा की जनता के प्रति समर्पित भावना का उल्लेख किया।