टीकमगढ़। आज मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक जिले के गोंगाबेर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं टीकमगढ जिला प्रभारी अरविंद खटीक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। संघ के प्रांतीय स्तर से जारी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के प्रांतीय निर्देशानुसार 01 दिसंबर से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क अभियान एवं 01 जनवरी से 31 जनवरी तक निधि संग्रह एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया जायेगा। टोलियों का निर्माण कर संपर्क अभियान चलाया जायेगा जिसमें समस्त विभागों के कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनका निराकरण कराया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रभारी अरविंद खटीक, जिलाध्यक्ष देवानंद विश्वकर्मा, जिला सचिव मुकेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अमर शर्मा, मनोज सिरवैया, पदमेष पाठक, शिवम शर्मा, मुकेश सेन, पीके पाठक, अरविंद नामदेव, कृष्ण कुमार दीक्षित, भैयालाल साहू, सुनील मिश्रा, सुरेंद्र राजपूत, सत्यनारायण रिछारिया, सुनील शर्मा, कालका राजपूत, मयंक नापित, संदीप शर्मा, अजय अहिरवार, कमलेष गंगेले, श्रीमति नीलम यादव, श्रीमति ज्योति तिवारी सहित अनेक विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।

