टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने खाद वितरण व आपूर्ति की समस्याओ को लेकर खाद वितरण अधिकारी अनिल कुमार नरवरे से 24 नवम्वर 2024 को मुलाकात कर खाद वितरण व आपूर्ति पर कहा कि हर साल रवी की फसल के लिए अक्टूबर-नवंबर में समस्या होती है इसको लेकर समय रहते खाद की डिमांड क्यों नहीं की, खरगापुर में मार्केटिंग का नगद विक्रय केंद्र है जिसे इस वर्ष क्यों चालू नही किया गया जिसके परिणामस्वरूप बल्देवगढ की स्थिति भयानक हुई, वर्तमान समय में 42 बैगन खाद को टीकमगढ निवाड़ी को दो हिस्सों में 21- 21 बैगन क्यों किया गया जबकि क्षेत्रफल में टीकमगढ निवाड़ी से अधिक है, मार्कफ्रेड में भी टीकमगढ में 09 जबकि निवाड़ी में 02 केंद्र है, अभी एनएफएल पास पर्याप्त माल है इसलिए टीकमगढ के लिए एक और रैक की डिमांड की जाए जिससे आगे स्थिति में सुधार हो सके। साथ में जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत व जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा मौजूद रहें। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

