टीकमगढ़। जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशव्गढ़ ने एक आवेदन सरपंच संघ की सहमति पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नाम 25 नवंबर 2024 को दिया है जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि मेरे ऊपर मामला पंजीबद्ध किया गया है जिसकी जांच वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा कराई जाए और मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की जाए पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने प्रेस को लिखित जानकारी देते हुए बताया कि मेरे विरुद्ध केशवगढ़ गांव के ही निवासी कुछ-एक दबंगों ने फर्जी मामला दर्ज कराया है जबकि उन लोगों के द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई और गाली गलोज की गई धक्का मुक्की की गई और मुझ पर ही प्रकरण दर्ज कराया है जिसकी जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। मामला यह है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ में गांव के ही कुछ एक दबंग शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं जिस भूमि पर ग्राम पंचायत के विकास कार्य होना है वही भूमि अतिक्रमण की चपेट में है उस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा लगातार राजस्व विभाग जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आवेदनों के माध्यम से अवगत कराती आ रही हैं और शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग करतीं आ रही है इसी को लेकर बीते 20 नवंबर 2024 को मोहनगढ़ तहसीलदार राजस्व पटवारी अपने अमले के साथ ग्राम पंचायत केशवगढ़ अतिक्रमण हटाने पहुंचे जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था उसी दौरान सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट कर गाली गलौज की और धमकियां देकर धक्का मुक्की की जिसको लेकर सरपंच प्रतिनिधि ने अपनी शिकायत मोहनगढ़ थाना में दर्ज कराई थी इसी के एवज में दबंग अतिक्रमणकारियों ने उल्टा मुकदमा सरपंच प्रतिनिधि के ऊपर ही करा दिया है जबकि यह वारदात एक वरिष्ठ अधिकारी तहसीलदार के सामने हुई थी इसी मामले को लेकर पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने आवेदन पुलिस कप्तान के नाम दिया है और मामले में निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से जांच की मांग की है। पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ का यह भी कहना है की बेदखली के आदेश भी थे उसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया आज भी अतिक्रमण जस का तस शासकीय भूमि पर दबंग अतिक्रमणकारियों द्वारा किया गया है और यह शासकीय भूमि अतिक्रमण की चपेट में है जिसे अतिक्रमण मुक्त अति शीघ्र कराया जाए।