टीकमगढ़। 25 नवंबर 2025 सोमवार के दिन विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला जनपद पंचायत टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत बम्होरी नकीवन में पहुंचे जहां उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत सीसी सड़क जिसकी अनुमानित लागत 6.00 लाख रुपए का भूमि पूजन किया । इस अवसर पर विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के साथ श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा, गौरव शर्मा, आशाराम यादव ,प्रमोद यादव, ग्राम पंचायत बम्होरी नकीवन सरपंच प्रतिनिधी रूपसिंह घोष , मानसिंह यादव, आदि सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण व पंचायत बासी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने ग्राम पंचायत बम्होरी नकीवन में करीब 06 लख रुपए की सीसी सड़क निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया इस मौके पर विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के अन्य सहयोगी गणों सहित ग्रामवासी एवं संबंधित कर्मचारी गण मौजूद रहे।

