टीकमगढ़। कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने 25 नवंबर 2024 को ग्राम गोर तहसील मोहनगढ़ निवासी दिव्यांग महिला अमनिया कुशवाहा की समस्या को सुनकर तत्काल निराकरण करते हुये ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाई। दिव्यांग महिला अमनिया ने समस्या का तत्काल निराकरण होने पर कलेक्टर श्री शर्मा को धन्यवाद दिया तथा प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि ग्राम गोर तहसील मोहनगढ़ निवासी दिव्यांग महिला अमनिया कुषवाहा ने ट्राईसाईकिल नहीं होने पर कलेक्टर श्री शर्मा को आने-जाने तथा अन्य कार्य हेतु होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। श्री शर्मा ने समस्या को संज्ञान में लेते हुये संबंधित अधिकारियों को तत्काल ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने के निर्देष दिये। श्री शर्मा के आदेष का पालन करते हुये दिव्यांग महिला को ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराई गई। दिव्यांग महिला अमनिया कुषवाहा ने कहा कि ट्राईसाईकिल मिलने से अब मुझे आने-जाने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, इसके लिये उन्होंने जिला प्रषासन को धन्यवाद दिया।

