टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने 26 नवंबर 2024 को जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत पहाड़ी तिलवारन में विधायक निधि से स्वीकृत नरसिंह बाबा की बाउंड्रीबॉल जिसकी अनुमानित लागत 4.90 लाख रुपए का भूमि पूजन किया । इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा , आशाराम यादव , कुंवरलाल यादव , राजू यादव नीमखेरा, अनीश अहमद पार्षद, हरिराम यादव लल्ला, रामेश्वर यादव आदि सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण एवं पंचायत वासी ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला जनपद पंचायत टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत पहाड़ी तिलवारन में पहुंचे जहां उन्होंने नवीन बाउंड्री वॉल कार्य के लिए भूमि पूजन किया इस मौके पर श्री बुंदेला के अन्य सहयोगियों सहित संबंधित कर्मचारी गण एवं ग्रामवासी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

