टीकमगढ़ । जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक स्वर्गीय चंद्रकांत पाण्डेय का निधन हो गया था जिनके परिजनों द्वारा उनको पुत्र अम्ब्रीष पांडेय उम्र 11 वर्ष को अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने हेतु पुलिस विभाग में आवेदन दिया था। इसी क्रम में दिनांक 25.11.20 24 को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा स्वर्गीय चंद्रकांत पाण्डेय के पुत्र अम्ब्रीष पांडेय उम्र 11 वर्ष को नियुक्ति पत्र देकर उनकी जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति की तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाये दी।
इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

