टीकमगढ़। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सभाकक्ष में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया द्वारा उक्त संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन के साथ-साथ उक्त संविधान दिवस के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में 26 नवंबर की अपनी खास अहमियत है। यही वह दिन है जब भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। 1946 में संविधान बनाने के लिए संविधान सभा का गठन किया गया और संविधान तैयार करने में 02 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे। यह 26 नवम्बर 1949 को पूरा हुआ और अपनाया गया। हालांकि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्णतः लागू हुआ था। जिसे हम लोग हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 नवंबर को संविधान दिवस के साथ-साथ राष्ट्रीय कानून दिवस भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान सहित समस्त न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वरूण पुनासे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, एल.ए.डी.सी.एस. के पदाधिकारी, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

