
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
आमला उपाध्याय परिवार की अनुकरणीय पहल बहूओ ने सास की स्मृति में वॉटर गीजर किया दान शासकीय चिकित्सालय आमला में उपाध्याय परिवार की ओर से मेटरनिटी वार्ड में एवं अन्य वार्ड में गर्म पानी की समस्या को देखते हुए 200 लीटर का सोलर वाटर गीजर दान किया है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार आमला सुधीर जैन ने कहा हम समाज को क्या दे सकते हैं वह महत्व पूर्ण है शासन अपने स्तर पर शासकीय सेवाओं का निर्वहन करता है

लेकिन जब समाज शासन को सहयोग करने आगे आता है तो एक नई मिसाल कायम होती है मैं उपाध्याय परिवार की बहुओं का अभिवादन व अभिनंदन करता हूं

कि उन्होंने अपनी सास की स्मृति में समाज सेवा की नई पहल प्रारंभ की है सास के प्रति सम्मान समाज में एक नई अवधारणा को जन्म देगा

पूर्व बीएमओ डॉक्टर बीपी चौरियां ने बताया कि 7 साल पहले जब मैं यहां का बी एम ओ था मैंने 200 लीटर का वॉटर गीजर लगाया था नए भवन में वॉटर गीजर लगना पेशेंट्स के लिए बहुत लाभदायक होगा

बीएमओ डॉ अशोक नरवरे ने कहा कि आमला चिकित्सालय को पहली बार समाज की ओर से इतनी बड़ी मदद मिली है यदि सभी उपाध्याय परिवार जैसी सोच के साथ काम करें तो यह हम सभी के लिए बहुत लाभदायक होगा

नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि मैं अपनी ओर से इस पहल का दिल से स्वागत करता हूं उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से हर संभव मदद अस्पताल की व्यवस्था बनाने में की जाएगी उपाध्याय परिवार ने पूर्व में वाटर कूलर दान किए गायों के लिए पानी की व्यवस्था की चीड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था की और अब बीमार पेशेंट्स के लिए गर्म पानी का वाटर हीटर लगाया है

उनको उनके पूरे परिवार को हम अभिनंदन करें उनसे सीखने की बात है सीमित संसाधनों में भी समाज की सेवा की जा सकती है कार्यक्रम में किशोर मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, मनोज वाधवा दीप सिंह राजपूत , नरेश भावसार, टीकम दास मोटवानी , मनोज देशमुख, रामानंद बेले ,रंजना बामने ,मधुकर महाजन, अधिवक्ता संघ आमला के अध्यक्ष हिरामन नागपुरे, मनोज वाधवा, राजीव मदान, अनिल सोनी ,देवानंद धुर्वे ,अरविंद उपाध्याय ,देवेंद्र उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अमित कोठारी विनोद परदेसी, अकरम खान, प्रमोद हारोड़े ,हित बड़ी संख्या में समाज सेवक उपस्थित थे संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया आभार प्रदर्शन राजेंद्र उपाध्याय वकील ने किया बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए


