टीकमगढ़। दिनांक 02 दिसंबर 2024 सोमवार के दिन स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर संगठन पर्व की जिला कार्यशाला संपन्न हुई, भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि संगठन पर्व पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, इसके पहले प्रदेश में कार्यशाला हुई थी इसके बाद आज यह जिले की कार्यशाला है, जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन जिला चुनाव प्रभारी कांतदेव सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना,सह चुनाव प्रभारी वरिष्ठ नेता अशोक गोयल व अन्य संबधित उपस्थित रहे, कार्यक्रम की शुरुआंत भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित की गई एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही मुख्य होता है जिसका आज परिणाम पूरे देश व दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे मजबूत संगठन के रूप में दिखाई पड़ता है, सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत स्वरूप ही यह पार्टी खड़ी हुई है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि हमें एक दूसरे का साथ बनाकर अपने कदम बढ़ाना है और पार्टी में नए लोगों को जोड़कर आगे लाना है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन चुनाव अधिकारी कांतदेव सिंह ने कहा कि जिले में बूथ स्तर पर समिति का गठन कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक बार फिर से बूथ समिति को ऑनलाइन भी चेक करें और अच्छे कार्यकर्ताओं को उसमें जगह दे, उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारीयों को सक्रिय सदस्य होना चाहिए , साथ ऑफलाइन व ऑनलाइन वेरीफाई भी सरल ऐप पर होना चाहिए। संगठन पर्व पर द्वितीय चरण तक बूथ समिति का गठन पूरा किया है , हम सभी कार्यकर्ताओं को सभी 808 बूथों पर 50 लोगों को प्राथमिक सदस्य बनना है, हमने प्रदेश में 65 हजार बूथों में से 64 हजार बूथों पर समिति बनाने का असंभव कार्य संभव किया, जिले में लगभग 1 लाख 75 सदस्यता अभियान से सदस्य जोड़ें और आगे की प्रक्रियाएं भी हमारी पार्टी में सबके साथ मिलकर आपसी सहमति ,आपसी एकता के साथ कदम से कदम मिलाकर निभाई जाएंगी , संगठन पर्व पार्टी में उत्सव का पर्व है। कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, जिला मंत्री विकास यादव, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीश खान,पंकज प्रजापति, प्रफुल्ल द्विवेदी, स्वप्निल तिवारी आदि तमाम भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

