टीकमगढ़। विश्व एड्स दिवस के तहत साप्ताहिक कार्यक्रम के उपलक्ष में 02 दिसंबर 2024 सोमवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जो जिला चिकित्सालय से प्रारंभ हुई और नगर के कुछेक स्थानों पर घूमती हुई यह पुनःजिला अस्पताल पहुंची जहां इसका समापन किया गया। एड्स जागरूकता रैली को सीएमएचओ डॉक्टर शोभाराम रोशन, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके माहौर और सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं माननीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री वरुण पुनासे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया जहां इस रैली ने लोगों को ऐडस के बारे में जागरूकता का संदेश दिया इस मौके पर इस कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी एवं एड्स नोडल अधिकारी डां.राहुल गुप्ता भी मौजूद रहे इस रैली में मुख्य सहभागिता राय नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं की रही जहां इसमें राय नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य नीरज पाराशर भी शामिल हुए और एडस बचाव को लेकर इस रैली द्वारा लोगों को जागरूक किया गया कार्यक्रम में टीवी विभाग से फीरोज अहमद, उमेश खरे, गौरव तिवारी सहित न्यायालय से कैलाश मिश्रा और जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेंद्र सिंह भदोरिया भी मौजूद थे। प्रेस को यह तमाम जानकारी टीवी विभाग के गौरव तिवारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला क्षय अधिकारी व नोडल अधिकारी ऐडस डॉ राहुल गुप्ता के निर्देश अनुसार दी है।

