टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में न्यायालयीन विश्राम कक्ष मे दिनांक 04.12.2024 को विद्युत विभाग के अधिकारीगण, बीमा कंपनी, एवं आवेदकगण के अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा विशेष न्यायाधीश, विद्ययुत अधिनियम, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्ता से विद्युत के लंबित एवं प्रीलिटिगेशन एवं एम.ए.सी.टी. के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी ली एवं उक्त संबंध में कार्यवाही हेतु चर्चा की गई, साथ ही शासन द्वारा विद्युत में दी गई छूट का व्यापक प्रचार करने हेतु निर्देशित किया। उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारीगण, बीमा कंपनी के अधिवक्ता एवं आवेदक के अधिवक्तागण ने अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण करने हेतु आवष्यक सहयोग करने हेतु आष्वासन दिया। उक्त बैठक में श्री प्रणयदीप ठाकुर, विशेष न्यायाधीश, विद्युत अधिनियम, टीकमगढ़, श्री वरूण पुनासे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विद्युत विभाग के अधिकारी नवीन कुमार, श्री शुभम त्यागी, श्री नितिन बाथम, बीमा कंपनी एवं आवेदकगण के अधिवक्ता श्री एल.एन. नायक, श्री सरमन पुरोहित, श्री रमेश मिश्रा, श्री ओ.पी. रैकवार, श्री राम प्रकाश मिश्रा, श्री प्रत्यूष पाठक, श्री फरहान मुहम्मद, श्री सतेन्द्र द्विवेदी, श्री दानवेन्द्र सिंह, श्री राजीव द्विवेदी उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

