टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा नगर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के उद्देश्य से दिनांक 10.12.2024 को शहर में पैदल भ्रमण किया जिसमें जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना,चौकी प्रभारी शामिल हुए।भ्रमण के द्वारान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य चौराहों,बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया एवं सुरक्षा,यातायात संबंधी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को शाम की पुलिस पेट्रोलिंग की महत्वता के बारे में बताया एवं सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर,कस्बों में औचक भ्रमण निरंतर जारी रहेंगे।