टीकमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आज स्थानीय नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमित नुना, विवेक चतुर्वेदी, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अवधेष शर्मा के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान कृष्ण जी की मूर्ति का पूजन तथा माल्याणर्पण किया गया। कार्यक्रम में अमित नुना ने अपने संबोधन में श्रीमद् भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन की कठिनाइयों में श्रीमद् भागवत गीता व्यक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है, आपको राह दिखाती है। गीता बताती है कि जीवन कैसे जिया जाए, कैसे मोक्ष प्राप्त हो। कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा गीता उपदेश के संबंध में जानकारी देते हुये, भगवान श्री कृष्ण के गीता ज्ञान के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। साथ ही कार्यक्रम में श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पधारे संतों तथा इस्काॅन मंदिर सदस्यों द्वारा अतिथियों के साथ जिले की प्रगति तथा जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिये हवन भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, एसडीएम टीकमगढ़ श्री संजय कुमार दुबे सहित संबंधित अधिकारी, गणमान्यजन, इस्काॅन मंदिर सदस्य तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

