टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव द्वारा 11 दिसंबर 2024 बुधवार के दिन लाल परेड मैदान, भोपाल से जनकल्याण पर्व और मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रदेष की 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1572 करोड़ एवं 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंषन हितग्राहियों के खाते में 334.38 करोड़ रूपये की राषि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत टीकमगढ़ जिले की 210918 लाड़ली बहनों के खाते में योजना की 19वीं किष्त की 25,87,13,700 रूपये की राषि अंतरित की, जिसमें जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की 44949, जनपद पंचायत जतारा की 51852, जनपद पंचायत पलेरा की 42030, जनपद पंचायत टीकमगढ़ की 44365, नगर पालिका टीकमगढ़ की 11069, नगर पालिका बड़ागांव की 1670, नगर परिषद जतारा की 2934, नगर परिषद कारी की 2256, नगर परिषद खरगापुर की 2780, नगर परिषद लिधौराखास की 2553, नगर परिषद पलेरा की 2794 तथा नगर परिषद बल्देवगढ़ की 1666 लाड़ली बहनों के खाते में योजना की राषि अंतरित की गई। योजना का लाभ पाकर लाड़ली बहनें खुश हैं तथा खुश होकर कहती हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमारे भैया डॉ. मोहन यादव ने हम लाड़ली बहनों को योजना की 18वीं किष्त दी है,जिसका उपयोग हम अपने बच्चों की पढ़ाई तथा अपने खर्च में करेंगे। इसके लिये मुख्यमंत्री जी का हम सभी बहनें बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर धन्यवाद देती हैं।इस अवसर पर कलेक्ट्रट कार्यालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष से जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ऋजुता सहित संबंधित अधिकारियों एवं लाड़ली बहनों द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

