टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार, माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 10.12.2024 विष्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर ए.डी.आर. भवन में मोलिक अधिकार पर सांगोष्ठी,जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा उपस्थित सामान्य जन को बताया कि हर साल 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की बजह है कि साल 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को अपनाया था। इस घोषणा में कहा गया है कि हर व्यक्ति को कुछ मूल अधिकारों का हक है चाहे उसकी जाति, धर्म रंग या लिंग कुछ भी हो। कानूनी साक्षरता, मानवाधिकारों को दिखाने का एक असरदार तरीका है। जब लोगों को पता होता है कि कानून उन्हें क्या देता है, तो वे अपने साथ होने वाले अन्याय के प्रति संवेदनशील होते हैं, उन्होेने बताया कि देश के हर नागरिक को संविधान के द्वारा कुछ मौलिक अधिकार दिए गए हैं जो हर व्यक्ति को जन्म से प्राप्त अधिकार मानवाधिकार की श्रेणी में आता है तथा मानवाधिकार की रक्षा के लिए अधिकारों एवं कर्तव्यों के बीच समन्वय जरूरी है। मानव अधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देष्य है कि विष्व के सभी लोग सुरक्षित महसूस कर सके और भेदभाव रहित स्वतंत्रतापूर्वक जीवन जी सके। साथ ही नालसा विधिक सहायता हेल्पलाईन नंबर 15100 की विस्तृत जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में माननीय श्री वरूण पुनासे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, मध्यस्थता, एवं दिनांक 14 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में श्री सौरभ तिवारी, उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग टीकमगढ़ द्वारा उक्त विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त कार्यकम में विशेष न्यायाधीश माननीय श्रीमती प्रवीणा व्यास, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय माननीय श्री शमरोज खान सहित न्यायाधीशगण, जेल अधिकारी, एल.ए.डी.सी.एस. के पदाधिकारीगण, ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सचिव एवं कार्यकर्ता, सहित बड़ी संख्या में सामान्यजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

