टीकमगढ़। भाजपा की जन विरोधी नीतियों और वादा खिलाफी को लेकर कांग्रेस प्रदेश व्यापी आंदोलन करने जा रही है जहां आगामी 16 दिसंबर 2024 को कांग्रेस विधानसभा घेराव करेगी जिसको लेकर टीकमगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित स्थानीय सर्किट हाउस में गुरुवार 12 दिसंबर 2024 की शाम करीब 04 बजे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक प्रेस वार्ता की और इस संबंध में तमाम जानकारियां प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दीं। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला, खजुराहो से पूर्व विधायक विक्रम सिंह नाती राजा सहित टीकमगढ़ जिले के कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला और वीर विक्रम सिंह मुन्ना राजा ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से असफल हो रही है जहां भाजपा के राज में आमजन से लेकर हर वर्ग परेशान है और भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो भी वायदे जनता से किए थे वह पूरी तरह से निभा नहीं पा रही है जहां जनता जनार्दन परेशान हो चुकी है भाजपा के राज्य में भू माफिया ,शिक्षा माफिया और खनिज माफिया माफियाओं का राज दिन दूना रात चौगना पड़ रहा है जहां भाजपा की सरकार पूरी तरह से अपने कार्यकाल में फेल हो रही है। जहां इन तमाम मुद्दों और जनता की परेशानियों को देखते हुए अब कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस लगातार जनता जनार्दन के साथ उनके दुःख दर्दों और उनकी तकलीफों के लिए खड़ी हुई है। पूर्व विधायक राजनगर विक्रम सिंह नाती राजा ने कांग्रेस का प्रेस नोट पढ़ते हुए बताया कि महंगाई की मार यही है भाजपा की सरकार इस प्रकार के तमाम आरोप लगाते हुए उन्होंने भाजपा की सरकार को नाकाम बताया और जनता जनार्दन के हितों में काम ना करने वाली सरकार कहा उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था भी चौपट हो चुकी है जहां महिलाओं बेटियों के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार हो रही हैं और सरकार उनके प्रति कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से विफल है इस प्रकार के तमाम आरोप भाजपा सरकार पर लगाते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रेस वार्ता की।