टीकमगढ़। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को प्राचार्य डॉ केसी जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ आई जे जैन, विशिष्ट अतिथ के रूप में डॉ ऐ बी खरे, निर्णायक मंडल के रूप में गोविंद पटेरिया, वीरेंद्र चंसोरिया, राजीव नामदेव, तथा सत्यनारायण तिवारी उपस्थित रहे। इस दौरान भाषण, निबंध, पोस्टर, सामान्य ज्ञान, लोकगीत तथा लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़, शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय जतारा, पलेरा, तथा बल्देवगढ़ के महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने भाग लिया। लोक नृत्य एवं लोकगीत में शासकीय महाविद्यालय पलेरा, सामान्य ज्ञान तथा पोस्टर प्रतियोगिता में अवंती बाई कन्या महाविद्यालय, भाषण प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय बल्देवगढ़ तथा निबंध प्रतियोगिता में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ विजेता रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ सिद्धनाथ खजुरिया तथा आभार डॉ सौमित्र बनर्जी द्वारा प्रकट किया गया।

