टीकमगढ़। नगर के सागर- टीकमगढ़ मार्ग पर नगर मुख्यालय से लगे गोंगाबेर हनुमान मंदिर पर शनिवार 14 दिसंबर 2024 को संत महंतों का आगमन हुआ जहां सैकड़ों की संख्या में संत महंत एकत्रित हुए और गोंगाबेर हनुमान मंदिर पर सेवारत पुजारी संत श्री हरिदास जी महाराज को महंत की उपाधि दी गई और उन्हें महंत बनाया गया यह कार्यक्रम झिरकी बगिया हनुमान मंदिर के महंत श्री रामदास जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित हुआ जहां हनुमान मंदिर गोंगाबेर के सेवारत पुजारी संत श्री हरिदास समाधिया जी महाराज को महंत बनाया गया इस मौके पर आसपास क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में भक्तजन एवं साधु संतों सहित जनप्रतिनिधि और भक्तगण मौजूद रहे। इस अवसर पर संगीतमय श्री सीताराम की धुन का भी आयोजन किया गया जहां भक्तों ने इसमें धर्म लाभ अर्जित किया और संत श्री हरिदास जी महाराज को महंत की उपाधि दी गई और उन्हें महंत बनाया गया जहां कार्यक्रम के पश्चात भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां सभी ने प्रसादि ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी श्री हरिदास जी महाराज की उपाधि होने के पश्चात भक्तों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी इस मौके पर जनप्रतिनिधियों में पूर्व काऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्लू द्विवेदी राजकुमार पाठक सांसद कार्यालय से रवि दुबे,भक्त पुष्पेंद्र यादव दाऊ पुरानी टिहरी, जानकी कुशवाहा दाऊ टावर लाइन कॉलोनी,वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा टावर लाइन कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 08 के पूर्व पार्षद एवं भाजपा युवा नेता संतोष चौरसिया, पूर्व पार्षद गिन्नी यादव पुरानी टिहरी सहित सुंदरकांड मंडली से अनिल विश्वकर्मा पुरानी टिहरी, गोलू कुशवाहा एवं तमाम भक्तजन मौजूद रहे।