टीकमगढ़। शैक्षिक संवाद का आयोजन संवाद स्थल पर छात्रो में पीयर लर्निंग का अभ्यास 14 दिस 2024 को जन शिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद शासकीय प्राथमिक शाला कुमरयाना मैं आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्राचार्य आर एन पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए मां सरस्वती की वंदना से किया गया ।संवाद स्थल को सुसज्जित करने में छात्र बाल केबीनेट की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अनुभवी शिक्षक शफी मुहम्मद द्वारा संवाद कार्यक्रम का संचालन करते हुए, सदन में एफ एल एन कक्षाओं में छात्रों के लिए पीयर लर्निंग का महत्व एवं प्रभावी क्रियान्वयन विषय पर संवाद कराया गया। संवाद कार्यक्रम में सहजकर्ता जनशिक्षक रामदास अहिरवार जाहिद नूर श्रीमती सौनाली श्रीवास्तव शिक्षिका प्रथम संस्था से समन्वयक अरविन्द घोष तथा प्राथमिक कक्षा 1 व 2 पढ़ाने वाले 20 शिक्षको की सहभागिता रही। सहजकर्ता जनशिक्षक द्वारा एवं सौनाली श्रीवास्तव जिनिसा जैन अंजुन आरा आदि सहभागी शिक्षकों ने पीयर लर्निंग छात्रो का समूह में सीखना विषय पर कक्षा कक्ष के अनुभव साझा किये। छात्रो के समूह में कार्य करते हुए श्रीमती फूलवती अहिरवार प्राथमिक शिक्षक कुमरयाना द्वारा संवाद स्थल पर छात्रों के मध्य पीयर लर्निंग को गतिविधि से जोड़ते हुए अंको की दक्षता विकास पर छात्र समूह में रोचक गतिविधि डेमो कराई गई। अन्त में प्राचार्य श्री पुरोहित द्वारा अपने उदबोधन में सभी सहभागी शिक्षको को संवाद की सीख को कक्षा शिक्षण में लागू कर छात्रो को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया तथा फीड बैक भरवाया ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

