टीकमगढ़ । दिनांक 16 दिसंबर 2024 सोमवार के दिन कुंडेश्वर स्थित स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह की प्रतिमा स्थली के पास सहकारिता के जनक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व. दाऊ सरदार सिंह की पुण्यतिथि मनाई। पुण्य तिथि पर आयोजन समिति और स्वर्गीय श्री दाऊ के परिजनों में उपस्थित टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने लायंस क्लब के सभी अध्यक्ष,सदस्यों को सम्मानित किया जिनमे अनिल भदौरा ,अनूप जैन खुरखुरिया ,कुमार गौरव जैन ,राजेश नायक, श्रीमती पूनम जायसवाल ,असीम सतभैया, पुष्पेंद्र सिंह परमार , नितिन सकेरा ,आरडी गुप्ता, श्रीमति गायत्री अभ्या जैन,प्रदीप भदौरा, अनूप नायक ,सहित इसी के साथ नीट में चयनित 07 और आईआईटी में चयनित 03 एवं 10 वीं के 02 टॉपर और 12 वीं के 06 टॉपर बच्चों व खेल के क्षेत्र में टॉप रहे 12 बच्चों को को भी किया गया। साथ ही जिले के समाज सेवी अमर सिंह लोधी , बाबू लाल सोनी , को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजय नायक, अनीश अहमद, कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी,रोशन सिंह बुंदेला, आकाश सिंह बुंदेला ,वीरेंद्र सिंह ,आनंद यादव ,हबीब राईन, रामकुमार यादव, देवी लाल अहिरवार, लक्ष्मण रैकवार, जब्बार खान, महेंद्र जैन, रविकिरण त्रिपाठी , ग्राम पंचायतों के सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी आम जन गणममान्य नागरिकों सहित पत्रकार उपस्थिति रहे।