टीकमगढ़ । पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
सीताराम एसडीओपी टीकमगढ़ एवं जतारा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना अंतर्गत महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वतंत्रता हेतु जिम्मेदार मर्दानगी’ अभियान में नीड परी भरोसा आसरा सहारा विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है साथ ही मानवीय सेवा के संभवतह प्रयास किए जा रहे है ।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दिनांक 15/12/2024 को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में असहाय महिलाओं से संवाद किया उनका हाल चाल जाना एवं मानव सेवा के रूप में ठंड से बचने हेतु कंबल वितरित कर संभवतः सहायता की गई साथ ही सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता हेतु उन्हें पुलिस सहायता का आश्वासन दिया जिसका उपस्थित महिलाओं ने धन्यवाद किया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पंकज शर्मा सहित कोतवाली थाने का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा ।

