टीकमगढ़। शुक्रवार 20 दिसंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी के द्वारा शहर के अम्बेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया जहा उनके द्वारा अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दूध से अभिषेक किया साथ ही अमित शाह के खिलाफ नारे बाज़ी की बताया गया कि अमित शाह के द्वारा संसद में डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब के प्रति जो अभद़ टिप्पणी की गई वह गलत हैं जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदर्शन किया गया वही पुतला दहन का भी प्रयास किया लेकिन जैसे ही इसकी भनक पुलिस प्रशासन को लगी तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और पुलिस ने कांग्रेसियों के पुतला दहन के मंसूबे को नाकाम कर दिया और पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पंकज अहिरवार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, डां.इसरार मोहम्मद,कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी, देवेंद्र भास्कर राजीव जैन डल्लू,एवं अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेसियों के इस प्रदर्शन को देखकर भारी पुलिस वल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन मे रोक-टोक की गई वहीं कांग्रेसियों के जाने के बाद भी इस चौराहे पर पुलिस बल का ठहराव बना रहा टीकमगढ़ एसडीएम भी इस दौरान पहुंचे थे।