टीकमगढ़। मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को जिला कांग्रेस ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय पर स्थित अंबेडकर तिराहा पर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर अपने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया जहां अंबेडकर सम्मान यात्रा नगर में कांग्रेस द्वारा नारे बाजी करते हुए निकाली गई और जिला अस्पताल चौराहे पर एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम टीकमगढ़ एसडीएम मनोज कुमार द्विवेदी को सौंपा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीकमगढ़ विधानसभा से कांग्रेसी विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला, खरगापुर से कांग्रेस की विधायक श्रीमती चंदा,सुरेंद्र सिंह गोर, श्रीमती रेखा चौधरी टीकमगढ़ प्रभारी, धर्मेंद्र भदोरिया टीकमगढ़ सह प्रभारी, कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार,डॉ इसरार मोहम्मद सहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू, कार्यकारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, कांग्रेसी युवा नेता एवं समाज सेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि संसद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी जिसको लेकर तभी से कांग्रेस धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर रही है जहां कांग्रेस का कहना है कि जब तक अमित शाह माफी नहीं मांगेंगे तब तक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की है जो कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी इससे देश के करोड़ों लोगों को आपत्ति हुई है देश अंबेडकर जी के संविधान पर चलेगा ना कि मनुवादियों के कहे अनुसार विधायक श्री बुंदेला ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह को माफी मांगना चाहिए और जब तक माफी नहीं मांगेंगे तब तक कांग्रेस लगातार आंदोलन धरना प्रदर्शन करती रहेगी और इस आंदोलन धरना प्रदर्शन को अगर माफी नहीं मांगी गई तो उग्र कर दिया जाएगा। वहीं कांग्रेसियों का यह भी कहना था राहुल गांधी पर हुई एफआईआर की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।