टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में एडीआर सेंटर भवन में बच्चों के लिए विधिक सेवा इकाई के संबंध में 23 एवं 24 दिसम्बर 2024 दो दिवस को ओरिएण्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में माननीय श्री वरूण पुनासे,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा नालसा बच्चों कलिए बाल मैत्री विधिक सेवाएं योजना 2024 के तहत गठित यूनिट के सदस्यों की भूमिका व दायित्व के बारे में बताया। बच्चों को उनके विधिक अधिकार व उनके द्वारा कारित मामलों को कैसे निस्तारित करें के संबंध में जानकारी दी। साथ ही कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया है। इसका उददेश्य समाज के कमजोर वर्गो के अनाथ, मासिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में श्रीमती अनुपमा नायक अध्यक्ष बाल कल्याण समिति टीकमगढ़ द्वारा प्रशिक्षण मोडयूल अनुसार यूनिट सदस्यों को जानकारी दी साथ ही बाल कल्याण समिति के कार्याें को विस्तार से बताया। सह विधि परिवीक्षा अधिकारी श्री भारत भूषण झा ने यूनिट के सदस्यों को प्रशिक्षण मोडयूल अनुसार जानकारी दी। प्रभारी विशेष किशोर पुलिस इकाई टीकमगढ़ श्री गजेन्द्र रजक द्वारा बच्चों के संबंध में विभाग की योजनाओं एवं अन्य की जानकारी दी। इस अवसर पर यूनिट के सदस्य श्री अजय नागर, श्री राकेश नामदेव, श्री वीरेन्द्र बरगईया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

