
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
आमला नगर के वार्ड 08 में जनसेवा अभियान के तहत हुए हितग्राहियों को संबल पंजीयन बाटे।मुख्यमंत्री द्वारा जनसेवा अभियान के तहत कर्मचारियों को डोर-टू-डोर जन कल्याणकारी योजना का आम जनता को लाभ हो रहा है या नही जिसके लिए सर्वे कराया गया।वार्ड में 19/09/22 को शिविर भी लगाया गया था जिसमे वार्ड के कई लोगो के विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमे कुछ लोगो को मंगलवार निराकरण कर उन्हें योजनाओं में सम्मिलित किया।पार्षद ममता धामोड़े द्वारा संबल के पात्र हितग्राहियों को पंजीयन पत्र प्रदान किये गए।इस कार्यक्रम में नगरपालिका के पृथ्वीराज चौहान,दुर्गेश कुबड़े,सुभाष सिरसाम उपस्तिथ थे। वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजना के लिए आभार माना।

