नर्मदापुरम / आज दिनॉंक 8 जनवरी को मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जिला अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों की आधिकारिक बैठक का आयोजन किया गया। जिला संरक्षक डॉं गोपाल प्रसाद खड्डर ने सभी अतिथियों को आशीर्वाद दिया। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल गूजर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति सुधा रानी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवास सतीश चन्द्र साहू , प्रदेश प्रतिनिधि जगदीश शर्मा, सम्भाग सचिव उज्जैन सुरेश चंद्र साहू सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ द्दीप प्रज्जलित कर किया। स्वागत उद्बोधन नीरजा फौजदार ने दिया। सभी अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के उद्देश्य को समझाया एवं किस तरह संगठन कार्य करता है। यह बताया संचालन उषा अग्रवाल, वंदना शर्मा एवं श्वेता जैन ने। आभार जूही दुबे ने किया, कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत नगर सचिन रामगोपाल चौबे ने किया एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष आशा खणंडेलवाल, जिला विधी सलाहकार अनामिका वर्मा, नगर महामंत्री मनोज जैन, नगर उपाध्यक्ष गुलाब राजेरिया, नगर प्रभारी अनीता आर एल जैन, सदस्य सरोज गुप्ता, सदस्य मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के गीत के साथ साथ अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

