
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
कर्मचारी निरोधी नीतियों के खिलाफ रेल कामगारों ने बुलंद की आवाज, भूख हड़ताल कर किया धरना प्रदर्शन।

13 सूत्रीय जायज मांगों के निराकरण की सरकार से की मांग।
आमला।। एनपीएस के खिलाफ आज बुधवार नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन रानिग शाखा आमला के बैनरतले रेल कामगारों द्वारा रेलवे स्टेशन आमला परिसर स्थित टिकट घर के सामने सुबह 11 बजे से 04 बजे तक भूख हड़ताल कर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया गया। इस दौरान रेल कामगारों की जायज एवं लंबित 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण नहीं किए जानें से न खुश रेल साथियों ने लाल झंडे के नेतृत्व में जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन कर जायज मांगों पर सरकार द्वारा टालमटोल और निजीकरण, निग्मिकरण जैसी कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की गई। एवं सरकार से उनकी जायज मांगों के त्वरित निराकरण की मांग की गई। आम सभा को संबोधित करते हुए

एन आर एम यू रनिग शाखा आमला अध्यक्ष कामरेड राजेश कोसे ने कहा लाल झंडे के नेतृत्व में हमने बड़ी, बडी लड़ाई लड़ी है। जिसमें सफलता भी हमे मिली है। आप सभी के संघर्ष से साथियों इस नीव पेंशन इस्किम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को हम चालू कराकर रहेंगे। वहीं एन आर एम यू सचिव कामरेड योगिराज धोटे ने कहा आज नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के बैनरतले भूख हड़ताल कर एन पी एस के खिलाफ रेल साथियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर न्यू पेंशन इस्किम को रद्द कर पुरानी पेंशन इस्किम को चालू करने। एवं रेलवे में खाली पड़े पदों पर नई भर्तियां कराने सहित अन्य मांगों के त्वरित निराकरण करने की मांग सरकार से की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रेल साथी मौजूद रहे।

