
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
बैतूल जिले की बड़ी तहसील आमला का प्रशासनिक भवन तहसील कार्यालय आमला व्यवस्थित होगा यह बात तहसीलदार सुधीर जैन ने कहीं उन्होंने बताया कि तहसील परिसर में पक्षकारों के बैठने के स्थान पर पंखों का इंतजाम नहीं था प्रशासनिक स्वीकृति के बाद पंखों का इंतजाम कर दिया गया है साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है शौचालय व आवश्यक स्थान पर भी लोहे के गेट लगेंगे ताकि दुर्गंध ना आ सके प्रतिदिन सफाई पर ध्यान दिया जाएगा प्रत्येक पक्षकारों को सुविधा से जानकारी मिल सके नकल मिलने में कोई परेशानी ना हो पार्किंग की व्यवस्था भी अति शीघ्र बनाई जाएगी खसरा किश्तबंदी की नकल ऋण पुस्तिका की नकल लोक सेवा के अधीन आने वाले सभी आवश्यक कार्य जो समय अवधि में किया जा सकते इस और विशेष ध्यान दिया जाएगा शहर की व्यवस्था को भी सुधार करने के लिए आगामी कार्य योजना है

लेकिन फिलहाल प्रशासनिक भवन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है प्रशासनिक भवन के बाउंड्री वॉल बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं उपखंड या अनुभाग के लिए राज्य शासन से अनुमति प्राप्त की जा सकती है अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष हिरामन नागपुरे पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद शफी खान वेद प्रकाश साहू ने कहा की तहसील में जिस तरह से तकनीक का इस्तेमाल हुआ है वैसी व्यवस्थाएं नहीं है तहसील स्टॉप की कमी है पटवारी आर आई के पद रिक्त हैं समय पर सीमांकान नहीं हो पाता प्रकरणों की सुनवाई का समय निश्चित होना चाहिए तहसीलदार प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं

इसलिए प्रकरण कि समय पर सुनवाई नहीं हो पाती वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया जिले की बड़ी तहसील में से एक आमला तहसील को अनुभाग बनाना चाहिए उपखंड के लिए आवश्यक सुविधाएं शासन को उपलब्ध करानी चाहिए एस डी एम एसडीओपी के पद की स्थापना की जानी चाहिए वकील दिलीप सोनी सतीश देशमुख रवि शंकर पटवारी दिनेश सोनी मधुकर महाजन ने बताया उप पंजीयक कार्यालय के संबंध में भी लगातार प्रयास करने के बावजूद अभी तक उप पंजीयक कार्यालय नहीं खुला है यह दुखद स्थिति है वकील रवि देशमुख दिनेश बेडरे का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में दूर-दूर से आने वाले ग्रामीणों के बैठने के लिए तहसील भवन में पर्याप्त जगह नहीं है इस हेतु प्रथक से प्रयास किए जाएं वकील हरीशंकर पाल कल्पेश माथन कर ने बताया कि ऑनलाइन किओस्क सेंटर सीधे पक्ष करो से संपर्क कर मामले पेश कर देते हैं वकीलों के पास संसाधन ना होने की वजह से उनका कार्य प्रभावित हो रहा है तहसील में ऑनलाइन सिस्टम बनाया जाना चाहिए तहसीलदार सुधीर जैन ने समस्या के निराकरण हेतु अपनी ओर से सार्थक प्रयास करने की बात कही है
