
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
अधिवक्ता संघ आमला के कार्यकारी अध्यक्ष हिरामन नागपुरे के नेतृत्व में अधिवक्ता संघ आमला ने एक ज्ञापन एसडीएम राजनंदिनी शर्मा को सौंपा आज लिंक एसडीम कोर्ट में एलसीएम से चर्चा करते हुए अधिवक्ताओं ने बताया कि आमला शहर की सड़कों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हवाई पट्टी से तहसील कार्यालय तक रोड की स्थिति अत्यंत दयनीय अवस्था में पहुंच गई है आमला विधायक एवं सांसद ने 19 लाख रुपए की लागत से रोड सुधारने का काम शुरू किया था लेकिन हवाई पट्टी से रेलवे कॉलोनी तक की सड़क सुधर पाई है उसमें भी कई जगह गड्ढे हो चुके हैं

लेकिन मटन मार्केट से तहसील कार्यालय तक रोड सुधारने का प्रयास नहीं किया जा रहा है मटन मार्केट से तहसील कार्यलय तक रोड पर यातायात अत्यधिक प्रभावित होता है पार्किंग सुविधा ना होने से दुकान के सामने वाहन खड़े करते हैं जिससे बार-बार जाम की स्थिति बनती है इसी तरह बस स्टैंड से रतेड़ा रोड पर और बस स्टैंड से मेन मार्केट की रोड पर अत्यधिक अतिक्रमण हो गया है जिससे भी यातायात प्रभावित होता है

वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा पूर्व में कई शिकायतें की जा चुकी है लेकिन शासन कोई कार्यवाही नहीं करता वकील वेद प्रकाश साहू सचिन जैन रवि देशमुख केसोराव चौकी कर सतीश देशमुख रवि शंकर पटवारी भोजराज कोसे सीएल सोलंकी बलीराम पटेल कुंवर लाल पाल ब्रजेश सोनी महेश सोनी सभी अधिवक्ताओं का कहना है कि नगर पालिका अधिकारी रेलवे के एडीई एन पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर सहित एम ई एस इंजीनियर को इन समस्याओं के निदान पर ध्यान देना चाहिए वकील मोहम्मद शफी खान का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था ना होने से तहसील में वाहन अस्त-व्यस्त खड़े रहते हैं रविंद्र डोंगरे कमलेश अतुलकर गणेश डोंगरे का कहना है कि तहसील में पार्किंग का इंतजाम ना होने से गाड़ी खड़ी करने की बड़ी दिक्कत होती है वकील और किरण जैसवाल दिलीप कुमार सोनी सुभाष देशमुख का कहना है कि तहसील में जहां वकीलों का बैठने का स्थान है साफ सफाई नहीं होती तथा पीछे रहवासी लोग घर का गंदा पानी बैठने के स्थान पर निकालते हैं यहां नाली बनाई जानी चाहिए वकील हरी राम चौधरी के एल सोलंकी केएस ठाकुर ने बताया कि हम लोग ग्रामीण अंचलों से आते हैं और तहसील में पर्याप्त सुविधा ना होने से वकीलों को पक्षकारो को काफी असुविधा होती है उन्होंने कहा कि शनिचरा बाजार में और बस स्टैंड पर एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था बनाई जानी चाहिए एसडीएम ने इन समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

