बनखेड़ी / आज दिनांक 02/03/2025 दिन रविवार को ओम आंख जांच केंद्र बनखेड़ी के सौजन्य से चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बैरागढ़ भोपाल द्वारा सेंट्रल बैंक के सामने बनखेड़ी ओम आंख जांच केंद्र में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र सहायक अंकुल त्रिपाठी द्वारा 64 मरीजों के आंखों की जांच की गई। जिसमें चिन्हित 27 मोतियाबिंद के मरीजों को चिरायु मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल भोपाल भेजा गया। जिसमें नेत्र सहायक श्रीमति सुधा सोनी, चिरायु मेडिकल अस्पताल से पीआरओ अभिषेक शुक्ला, मेडिकल स्टाफ तथा ओम आंख जांच केंद्र से प्रिंस बेलवंशी, कुमारी मुस्कान साहू उपस्थित रहे।

