शाहपुर :- शाहपुर ब्लॉक के जुझारु पत्रकार नवील वर्मा की माँ श्रीमती सुमन बाई झलारे का स्वर्गवास हो गया है। 7 अक्टूबर को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शाहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंडी के ग्राम बांका खोदरी निवासी पत्रकार साथी नवील वर्मा के पिता गणेश झल्लारे किसान हैं। उनके दो पुत्र नवील तथा संजू हैं । माताजी की आकस्मिक मौत से पत्रकार संघ के साथियों ने इस पर गहरा शोक जताया है। नवील वर्मा ने बताया कि 19 अक्टूबर बुधवार को श्रद्धांजलि व ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है ।

