
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में (महिला) खोखों प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
प्राचार्य ने किया फीता काट कर प्रतियोगिता काकिया शुभारंभ।

मुलताई, सारणी, आमला महाविद्यालय की बालिकाओं ने लिया हिस्सा।
आमला मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग जिला स्तरीय खोखों (महिला) प्रतियोगिता का आज डाक्टर भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रमोद मिश्रा ने फीता काट कर किया। बाद प्राचार्य ने बालिका खोखों खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इस दौरान महाविद्यालय क्रीड़ा विभाग शिक्षक मौजूद रहे। मिली जानकारी अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में जिले के मुलताई, सारणी आमला महाविद्यालय से बालिकाओं ने पहोंच खोखों प्रतियोगिता में भाग लिया हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान प्राचार्य मिश्रा ने बताया ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का आमला अंबेडकर कालेज को अवसर मिला।
यहां से चयनित बालिकाएं संभाग स्तर पर खोखों खेल का प्रदर्शन करेंगी। इस मौके पर प्रमुख रुप से प्राचार्य प्रमोद मिश्रा, डॉक्टर मलखान सिंह चौहान, झनक लाल वाइकर दीपक कारले सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रतियोगिता का सफल मंच संचालन अशोक झा ने किया।


