सिवनी मालवा/ सकल रघुवंशी समाज द्वारा रामनवमी के अवसर पर भव्य विशाल शोभा यात्रा खेड़ापति मंदिर बानापूरा से प्रारंभ होकर संकट मोचन मंदिर सिवनी मालवा पहुंची जिसमें भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की अलौकिक झांकी बनाई गई घोड़े डीजे सहित अयोध्या में विराजमान भगवान श्री राम की मूर्ति की तर्ज पर युवा को प्रभु के स्वरूप में तैयार किया गया था जिसने सब का मन मोह लिया। भव्य विशाल शोभा यात्रा का स्वागत समस्त नगर वासियों द्वारा रास्ते में जगह-जगह किया गया। शोभा यात्रा में विधायक प्रेम शंकर वर्मा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश रघुवंशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष पारीक, जनप्रतिनिधिगण सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


