टीकमगढ़। सर्व समाज फाऊंडेशन इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रज्जाक अली शाह के नेतृत्व में स्थान कटरा बाजार में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया शाह ने कहा है कि पहलगाम में दिनांक 22. 04. 2025 को आतंकवाद की घटना में 26 से अधिक नागरिकों की मौत होने पर पूरा देश गमगीन और आहत है आतंकवाद के विरोध में सर्व समाज फाऊंडेशन इंडिया भारत सरकार से मांग करता है कि आतंकवादियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो हर वर्ग हर समाज प्रत्येक भारतीय नागरिक भारत सरकार के साथ। इस कार्यक्रम के अवसर पर समाजसेवी पूर्व टीआई खलील मोहम्मद ,जनसेवी संतोष चौरसिया, प्रदेश सचिव राकेश झा, महबूब अंसारी , सलमान चिश्ती एवं राष्ट्रीय शाह समाज प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार राय, ड्रम एक्सा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष शरीफ मंसूरी, कौशलेंद्र परमार, भैया खान ,मंगल पहलवान वंशकार, इकराम अली आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।

