टीकमगढ़। जिला कांग्रेस के युवा नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी जो कि सदैव अपनी पार्टी के लिए सक्रिय रहते हैं और पार्टी के वरिष्ठों के आदेशों,निर्देशों के अनुसार पार्टी जो उन्हें दायित्व सौंपती है उन्हैं भी वह तत्परता से निभाते हैं जितेंद्र जैन क्रांतिकारी की बीते रोज अचानक उनकी गाड़ी खम्बे से जा टकराई जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन जितेंद्र जैन क्रांतिकारी इस घटना में बाल,बाल बच गए जहां उनका कहना है कि सभी के स्नेह आशीर्वाद और प्रभु की कृपा एवं गुरुजनों का परम आशीर्वाद मेरे साथ रहा एवं जनता जनार्दन का प्यार और दुलार जिसके चलते में सही सलामत हूं। जहां इस हादसे में मेरी फोर व्हीलर कर क्षतिग्रस्त हो गई जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जब पार्टी के कार्यकर्ताओं से बड़ागांव धसांन में मेरी सौजन्य भैंट और जनता जनार्दन से मिलना जुलना था तो मैं टीकमगढ़ से निकला और बड़ागांव मिलता हुआ वहीं से ब्रह्म रूपी गुरुजी शाहगढ़-हीरापुर के लिए जाना था और गुरुजी का आशीर्वाद एवं उनका दर्शन करने का था जब मैं गुरु जी के आशीर्वाद और दर्शन कर वापिस टीकमगढ़ आ रहा था क्योंकि टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ विकासखंड में भी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के यहां सौजन्य भेंट और बात मुलाकात एवं जनता जनार्दन के बीच पहुंचना था इस दौरान हीरापुर से लौटते समय हीरापुर की वन चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार ने ओव्हरटेक किया और मेरी गाड़ी अचानक खम्बे से जा टकराई जिसके चलते यह हादसा हुआ है लेकिन भगवान की कृपा और आप सभी के प्यार आशीर्वाद से में सही सलामत हूं।