टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास, की अध्यक्षता में उनके सभाकक्ष मंे जिला मुख्यालय समस्त न्यायाधीशगण एवं तहसील न्यायालय निवाड़ी, ओरछा, जतारा के समस्त न्यायाधीशगण वी.सी. से दिनांक 08.05.2025 को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक चर्चा के दौरान कहा कि न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक शमनीय मामले, चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दावा अधिकरण संबंधी मामले, विद्युत विवाद के प्रकरण, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद संबंधी प्रकरण, भू-अधिग्रहण संबंधी प्रकरण एवं समस्त प्रकार के सिविल प्रकरणों के साथ-साथ बैंक रिकवरी, नगर पालिका, जलकर, विद्युत संबंधी प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का भी अधिक से अधिक निराकरण किया जावे। समस्त न्यायाधीषगण से नेषनल लोक अदालत में रखे जाने वाले रैफर्ड प्रकरणों, निराकरण हेतु तैयार प्रकरण के संबंध में जानकारी ली गई एवं नेषनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश श्री एन.के. गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता श्री प्रणयदीप ठाकुर, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुंडिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियंक दुवे सहित अन्य न्यायिक मजिस्टेªट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल एवं तहसील न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण वी.सी. से उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

