नर्मदापुरम स्थित जिला चिकित्सालय में ऑटोप्सी के लिए लाएं गए शव को एक स्वान द्वारा क्षत-विक्षत किया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
इस गंभीर घटना के परिपेक्ष्य में आज जिला चिकित्सालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और घटना की गहन जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं पर उनका अनुभव भी प्राप्त किया।
रोगी कल्याण समिति की आगामी बैठक में शवों के लिए डीप फ्रिजर और मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं के विषय को तत्परता से उठाया जाएगा, साथ ही यथोचित कार्यवाही की जावेगी।
वहीं, नर्मदापुरम में इटारसी रोड पर लगभग 42.5 करोड़ रुपए की लागत से बन रहें नए शासकीय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं क्रिटिकल केयर यूनिट (150 + 50 बिस्तरीय) में भी मरीजों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्पीयूष शर्मा, डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर, सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मण्डल अध्यक्ष सागर शिवहरे, पार्टी के वरिष्ठ साथीगण लोकेश तिवारी राजेश अत्रे, रामु चौहान, अर्पित मालवीय सहित डॉक्टर्स, अधिकारी और गणमान्य जन उपस्थित रहें।

