नर्मदापुरम / ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान किए गए प्रहारों को लेकर पाकिस्तान 3, 4 दिन में सीजफायर के लिए भारत से मिन्नतें करने लगा। वहीं पूरे विश्व ने देखा भारतीय सेनाओ का शौर्य। जिस वजह से प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। आज भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अलावा नागरिकों ने भी बढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा लहरा एवं ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर लिए लोग भारत माता की जय के नारे लगाते रहे। इस रंग रैली में भारतीय जनता पार्टी के चारों विधायक, सांसद एवं सभी पदाधिकारी शामिल रहे। महिलाओं ने भी रैली में शामिल होकर अपनी सहभागिता दिखाई। यात्रा सातरास्ता कालीमंदिर से होकर सेठानी घाट तक निकाली गई।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722