जिसे पुलिस ने ग्राम जरुआ थाना लिधोरा से गिरफ्तार किया है और उससे 01 सोने का मंगलसूत्र, 02 जोडी चांदी की विछूड़ी, टूटा हुआ ओपो कम्पनी का मोवाईल, नगद 5000 रूपये, 06 पारलेजी के पैकेट, 07 घडी साबुन, 02 सरगम डिरजेन्ट के पाउडर के पेकेट . 11 किलिनिक सेम्पू के पाउच, तीन कोलगेट शिवाका टीथ ब्रश, एवं घटना में प्रयुक्त किया गया एक 315 बोर का देशी कट्टा व दो खाली खोखे, एक 315 बोर का जिंदा कारतूस, एक नोकिया कम्पनी का किपेड मोवाईल आदि सामान बरामद किया है।
जागेश्वर यादव पिता छोटेलाल यादव उम्र 30 साल नि. ग्राम बीरउ थाना दिगोडा को ग्राम बीरउ थाना दिगोडा से गिरफ्तार किया है और उससे 01 सोने की बीजासेन, 01 जोडी चांदी की पायले, 02 जोडी चांदी की विछूडी. 01 कीपेड सेमसंग कंपनी का मोवाईल, 4000 रूपये नगद, 06 कुरकुरे के पैकेट 06 घडी साबुन, 04 संतूर साबुन, 03 कोलगेट शिवाका टीथ ब्रश, 01 घटना में प्रयुक्त की गई 315 बोर की एकनाली बंदूक, तीन जिंदा कारतूस एवं 01 टच स्क्रीन मोबाईल आदि सामान जप्त किया है। कमलेश पिता सुखराम यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम बीरऊ थाना दिगौडा को पुलिस ने ग्राम बीरउ थाना दिगोडा से गिरफ्तार किया है और उसके पास से 01 रियलमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल, एक जोड़ी चांदी की पायले, एक जोडी चांदी की बिछिया, नगद 3000 रूपये, घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन काले रंग की मोटरसाईकिल आदि सामान बरामद किया गया है। राममिलन पिता खिल्लू यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम बीरऊ थाना दिगौडा को
ग्राम बीरउ से पकड़ा है और उसके कब्जे से एक सोने का मंगसूत्र, एक जोडी चांदी की पायले, एक ओप्पों कंपनी का काले रंग का टच स्क्रीन मोबाईल, नगद 3000 रूपये एवं घटना के समय उपयोग किया गया टैक्नो कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से कुल मशरूका 1,85,000 रूपए नगद 15000 रुपए,सोने चांदी के जेवरात, मोटर साइकिल, मोबाइल, किराने का सामान, अवैध कट्टे- कारतूस,डंडे आदि सामान जप्त किया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लिधौरा निरी. वृजेन्द्र कुमार चाचोंदिया, उनि. संदीप चौधरी थाना मोहनगढ, सउनि. सुकरत राय, सउनि. रविन्द्र, प्र.आर. 86 देवेन्द्र सिंह, प्र.आर. 407 रामचन्द्र नायक, प्र.आर. 129 रंजीत सिह, प्र.आर. आनंद सुडेले, प्र.आर. विजय घोष, ,आर. अवनीश पुरी,अजय शुक्ला, आर. ललित कुशवाहा, आर.रजित दांगी, आर. वृजेन्द्र अहिरवार, आर. मयंक, आर. सुनील साहू, आर. सौरभ शर्मा, आर.दिलीप निगम, आर. विनोद पलिया, आर. अवधेश यादव, आर. जाहर सिंह, म.आर. रोशनी, आर. चा. बृजप्रताप का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की गई है। उल्लेखनीय है कि इस पूरी वारदात का खुलासा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने 17 मई 2025 को जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों के साथ तमाम प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के समक्ष किया और घटना से संबंधित तमाम जानकारियां दीं।

