टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर टीआई महेंद्र प्रताप सिंह परिहार द्वारा रिटायर्ड टीआई खलील मोहम्मद को मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर संघ इकाई टीकमगढ़ का जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है दिनांक 22 अक्टूबर 2022 शनिवार को राजेंद्र पार्क टीकमगढ़ में खलील द्वारा सुबह 11 बजे एक बैठक आयोजित की गई वही अध्यक्ष खलील मोहम्मद द्वारा पेंशनर संघ की रूपरेखा के बारे में तथा अपनी आवश्यकता जरूरतों के बारे में अवगत कराया गया और अगर पुलिस विभाग द्वारा समय समय पर हमारी आवश्यकता पड़े तो पूर्ण सहयोग करने तथा एक परिवार की भांति संगठन में कार्य करने पर जोर दिया गया
और साथ ही रिटायर्ड मुख्य लिपिक प्रवीण यादव और रिटायर टीआई अशोक राय ने भी संबोधित किया वही अध्यक्ष द्वारा रिटायर्ड मुख्य लिपिक प्रवीण यादव को सचिव और रिटायर्ड एएसआई उमाशंकर चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया अशोक राय श्याम बाबू द्विवेदी महेश प्रसाद रिछारिया अब्दुल सत्तार सिकंदर खान को संरक्षक बनाया गया और मीटिंग में मुख्य रूप से रिटायर्ड पुलिसकर्मी लखनलाल चौबे रामस्वरूप शर्मा वीरेंद्र सिंह अनवर आजाद फरीद खान गोविंददास अहिरवार भगवानदास कड़ा हर्ष सेवक राय राम कृष्ण यादव वृंदावन रिछारिया एएल रजक इनाम मोहम्मद करुणा सिंधु द्विवेदी हनीफ खान शिवकुमार शर्मा शिवाकांत त्रिवेदी राम सहाय शुक्ला और गोकुल प्रसाद राय मुख्य रूप से मौजूद रहे सुरेश दोदेरिया ने आभार व्यक्त किया वही लक्ष्मी रजक ने बैठक के दौरान कहा कि आज का दिन हम पुलिस पेंशनरों के लिए गोल्डन दिन है अध्यक्ष द्वारा अगली बैठक में कार्य कारिणी का विस्तार किया जाएगा ऐसा विचार विमर्श किया गया।

