टीकमगढ ।शहर के नजरबाग प्रागंण पर स्थित हजरत सैय्यद इलहान शाह बाबा की दरगाह पर 82 वॉ हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक उर्स मुबारक का कार्यक्रम सोमवार 19 मई 2025 से शुरू हुआ है जहां कार्यक्रम के पहले दिन चादर शरीफ व परचमे इस्लाम के साथ नजर बाग से शुरू होकर शहर का गश्त करते हुए मजारे अकदस पर पहुंचकर पेश हुई। उर्स कमेटी के संयोजक अमानत उल्ला खॉ ने बताया की हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स मुबारक कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को सर्वधर्म सामूहिक शादी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मेलन के अध्यक्ष लक्ष्मण रैकवार संयोजक जब्बार खॉ रजनी प्रणव जायसवाल अनीस अहमद फरीद खॉ हबीब अहमद डॉ इसरार खान एवं कार्यवाहक अध्यक्ष अफरोज खान उर्फ टीपू को बनाया गया। सामूहिक सर्वधर्म शादी सम्मेलन के दौरान 05 जोड़े मुस्लिम शादियां कराईं गई नवदमपत्तियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सामग्री दी गई और उन्हें शुभ आशीष देकर विदा किया गया। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक यह उर्स मुबारक का कार्यक्रम 20 एवं 21 मई को भी आयोजित होगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कब्बालों द्वारा कलाम पेश किए जाएगे। उर्स मुबारक के मौके पर पहले दिन कव्वाली कमर बारसी लखनऊ कब्बाली पेश करेगे 21 मई अनीस नवाब गुजरात एवं कमर बारसी कब्बाल लखनऊ के बीच शानदार कब्बालियों का मुकाबला होगा उल्लेखनीय है कि उर्स मुबारक कार्यक्रम के शुरुआत अवसर पर कमेटी के प्रमुख संरक्षक सदर विधायक यादवेन्द्र सिंह बुन्देला संरक्षक अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक नगर पालिका अध्यक्ष अंजुमन सदर अब्दुल रज्जाक महेन्द्र जैन ओपी दीक्षित एवं इनाम उल्ला खाँ आदि उपस्थित रहे है। यह जानकारी अमानत उल्ला खाँ द्वारा दी गई है।