टीकमगढ़। जिला सॉफ्टबॉल सचिव पी प्रसन्ना कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 43 वी जूनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप इंदौर में 21 से 22 मई 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिले की बालक एवं बालिका की टीमें भाग ले रही है। तदनुसार बालक वर्ग में ऋषि साहू कप्तान, विक्की सेन, संकल्प झा, अनिमेष नायक, अंकेश अहिरवार, कुलदीप सिंह दांगी, अमित प्रजापति, भावेश प्रजापति, सोहन प्रजापति, सार्थक प्रजापति, नमन सक्सेना, विधान सिहरे, अजय रैकवार, वेदांत नायक, मोहम्मद फरहान खान, आर्य प्रताप सिंह परमार के साथ कोच श्री देवेश चंदेल, श्री सौरभ प्रजापति तथा बालिका वर्ग में प्रतिभा लोधी कप्तान, कामना झा, सुलेखा प्रजापति, पूर्वी सेन, सागरिका पालनीतकर, सिद्धि सोनी, राशि विश्वकर्मा, अभिश्री साहू, सौम्या पाण्डेय, दामिनी रजक, मनीषा विश्वकर्मा, मोहिनी झा, सृष्टि तोमर के साथ कोच वैदेही नायक एवं यशवंत सिंह रहेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या , एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल, देवेश चंदेल केंद्र प्रभारी साई सेंटर आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

