टीकमगढ़। विधानसभा क्षेत्र पृथ्वीपुर की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने विधानसभा क्षेत्र पृथ्वीपुर के विधायक नितेंद्र सिंह राठोर को एक आवेदन पत्र दिया है जिसमें सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने विधायक से ग्राम पंचायत के विकास के कार्यों के लिए मांग की है जहां विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की किसी भी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में कमी नहीं आने देंगे उन्होंने सरपंच प्रतिनिधि केशवगढ़ ग्राम पंचायत पुष्पेंद्र जैन के आवेदन पर कहा कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ भी मेरे ही क्षेत्र की मेरी पंचायत है विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी अभी वर्तमान में एक सामुदायिक भवन एक बस स्टॉप एवं ग्राम पंचायत दरवाजे के लिए राशि जल्द से जल्द दी जाएगी।

