टीकमगढ़। नगर के स्थानीय नजर बाग प्रांगण में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हजरत सैयद इल्हान शाह बाबा की दरगाह पर 82वां उर्स मुबारक बड़ी ही शानोशौकत के साथ मनाया गया जहां यह कार्यक्रम तीन दिवसीय रहा और कार्यक्रम के समापन अवसर पर 21 मई 2025 को भव्य कव्वालियों का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें नगर वासियों ने संगीत प्रेमियों ने कव्वालियों का भरपूर आनंद लिया और जाने-माने बेहतरीन प्रख्यात कब्बालों के द्वारा कव्वालियां पेश कीं गईं जहां पूरी रात यह कार्यक्रम चलता रहा और लोग,श्रोता इसका आनंद लेते रहे। इस मौके पर आयोजन कमेटी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गणों सहित विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी, टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ,कांग्रेसी युवा नेता लक्ष्मण रैकवार,कांग्रेस युवा नेता गौरव शर्मा, कांग्रेस युवा नेता प्रणव गुड्डू जायसवाल, कांग्रेसी नेत्री एवं पार्षद श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल, डॉक्टर इसरार मोहम्मद सहित तमाम कार्यक्रम के संरक्षक, संयोजक, आयोजक एवं शहर वासी,संगीत प्रेमी श्रोतागण मौजूद रहे।