टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन दिनांक 22.05.2025 को नया बस स्टेण्ड के पास एक विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियंक दुबे एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मुदित लटौरिया के द्वारा बच्चों को गुड डच एवं बैड डच के बारे में जानकारी देते हुए समझाया कि उन्हें किसी के द्वारा गलत तरीके से परेशान किए जाने की स्थिति में अपने माता-पिता एवं स्कूल शिक्षक को तुरंत बताए साथ ही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रियंक दुबे के द्वारा बच्चांे को मौलिक कत्र्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी। तत्पश्चात श्री अनुज कुमार चंसौरिया जिला विधिक सहायता अधिाकरी के द्वारा बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के बारे में बताते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी और साथी योजना से अवगत कराते हुए बच्चों एवं स्कूल के शिक्षकगण से अपील की, कि यदि कोई उनकी जानकारी में ऐसा निराश्रित बच्चा हो जिसका आधार कार्ड नहीं बना हो, तो ऐसे बच्चों के बारे में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ को अवगत करावे ताकि बच्चे का आधार कार्ड बनवाया जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

