टीकमगढ़। दिनाँक 24.05.2025 को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान योजनांतर्गत नगर के गंगा सेतु पुल पर स्थित बंडा नहर के सौंदर्यीकरण हेतु नहर की लगभग 600 मीटर साफ सफाई श्रम दान से करायी गई जिसमें श्रमदान के रूप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया पार्षद श्रीमती मति रजनी पूनम जासवाल , ब्रजकिशोर तिवारी रामकुमार यादव , पंकज प्रजापति , चंद्रभान प्रजापति, सन्नी सोनी , शिवाजी फिजिकल अकैडमी टीकमगढ़ कोच और संचालक शिवा दीक्षित, पुलिस फिजिकल फैमिली ग्रुप कोच रवि सर , भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल एवं युवक कल्याण विभाग के सॉफ्टबॉल, योग एवं हॉकी के खिलाड़ी, प्रसन्ना कुमार , सॉफ्टबॉल कोच देवेश चंदेल , सेंटर प्रभारी प्रियंक खरे , प्रिंस परमार विक्रम, अवॉर्डी प्रिंस सेन, ऋतिक चंद्रारी , उपयंत्री दीपक विश्वकर्मा , अनिल श्रीवास्तव, सफाई हवालदार राकेश बल्मीक नगर पालिका के समस्त कर्मचारी एवं सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे बच्चों के द्वारा मुख्य रूप से श्रमदान किया गया

